समस्तीपुर:बेनुआ का हर्ष बना लेफ्टिनेंट,क्षेत्र में खुशी की लहर, दिया बधाई
समस्तीपुर। मोरवा प्रखंड क्षेत्र निकसपुर पंचायत के बेनुआ के युवक हर्ष ने लेफ्टिनेंट बनाकर क्षेत्र का मान बढाया है।बताया जाता है कि बेनुआ गाँव निवासी इंडियन नेवी मे पदस्थापित विपिन ठाकुर और गृहणी संगीता ठाकुर के इकलौते पुत्र हर्ष कुमार ने यह गौरव हासिल करते हुए युवकों के लिये मिशाल पेश किया है। उसकी बहन भी बीपीसीएल में अधिकारी है।परिजनों के द्वारा बताया गया कि लेफ़्टिनेंट हर्ष कुमार 13 जून 2026 को भारतीय सैन्य अकादमी से पास आऊट हुआ। उसने कोर ऑफ़ आर्मी एयर डिफेंस में कमीशन प्राप्त किया है।
उसका आईएमए में 19 वां रैंक था और आर्मी एयर डिफेंस में कमीशन होने वाले ऑफिसर कैडेट्स में प्रथम रैंक था। इसके लिए उसे आर्मी एयर डिफेंस रोलिंग ट्रॉफी भी दी गई और राष्ट्रपति के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया। इस आशय की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई ।पूर्व विधायक विद्यासागर सिंह निषाद,प्रमुख सान्या नेहा, मुखिया संजू सक्सेना, गौरव कुमार शर्मा,उप सरपंच भाजयुमो के अध्यक्ष दीपक ठाकुर, सतीश ठाकुर,रामानन्द ठाकुर समेत दर्जनों लोगों ने बधाई दी है।