Samastipur

समस्तीपुर में घर में सो रहे युवक की हत्या:खिड़की से बरसाई बुलेट,मौके से 2 खोखे बरामद

समस्तीपुर में अपराधियों ने घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। सिर में चार और सीने पर एक गोली के निशान हैं। घटनास्थल से 2 खोखे बरामद हुए हैं। मृतक की पहचान प्रमोद झा के पुत्र सुजीत कुमार झा उर्फ मोनू(32) के तौर पर हुई है।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एएसपी संडय पांडेय मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी और पीड़ित के घर की दूरी महज 50 मीटर है। घटना मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के मोरवा डीह वार्ड नंबर-11 की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

‘खिड़की से मारी गोली’

 

मृतक के पिता प्रमोद झा ने बताया कि बेटा घर के अंदर सो रहा था। रविवार रात करीब 11 बजे गांव के ही मंटू झा का बेटा प्रिंस ने उसे खिड़की से गोली मार दी। मोनू के सिर में चार और सीने में एक गोली लगी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार को लोग जागे, इस बीच बदमाश मौके से भाग निकला। उसे भागते हुए हमलोगों ने देखा।आनन-फानन में बेटे को उठाकर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। आरोपी प्रिंस को नशे की लत है, कई गलत कामों में भी रहता है। उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड भी है। दस दिन पहले भी उसने मेरे बेटे पर गोली चलाई थी। पुलिस ने उसे पकड़ा भी था, लेकिन बाद में छोड़ गिया। अगर उस दिन जेल चला गया होता तो आज मेरा बेटा जिंदा होता। वारदात के बाद से ही आरोपी सभी लोग घर से फरार है।

 

पुरानी अदावत में वारदात

 

वहीं, इस संबंध में एएसपी संजय पांडेय ने बताया कि गोली मारकर एक युवक की हत्या हुई है। मौके से दो खोखे और जिंदा कारतूस मिले हैं। आरोपी और मृतक के बीच पुरानी अदावत चल रही थी। मृतक का भी आपराधिक इतिहास रहा है। हालांकि इन दिनों वह बाहर में काम कर रहा था। कुछ दिन पहले ही वापस गांव लौटा था और मकान का निर्माण करा रहा था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!