Samastipur

समस्तीपुर में SI की बेटी से छिनतई की कोशिश: विरोध करने पर बदमाशों ने चलाई गोली

समस्तीपुर में सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान एसपी आवास रोड में एसआई की बेटी से छिनतई की कोशिश हुई है। विरोध करने बदमाशों ने फायरिंग कर दी, लेकिन लड़की ने हिम्मत दिखाते हुए पिस्टल की नली पकड़ ली। बुलेट उसके गर्दन के साइड से निकल गई।पीड़िता की पहचान मगरदही मोहल्ला निवासी प्रीति गुप्ता के तौर पर हुई है। पति की पोस्टिंग आईबी मुंबई में है। गर्मी की छुट्‌टी में मायके आई थी। पिता बिहार पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। पिता की पोस्टिंग दलसिंहसराय कोर्ट में है। इस संबंध में नगर थाने में आवेदन दिया गया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

‘बदमाश ने धक्का देकर गिरा दिया’

 

प्रीति ने बताया कि अपनी सहेली काजल चौधरी के साथ मॉनिंग वॉक के लिए निकली थी। काली मंदिर की ओर से एसपी आवास होते हुए हॉस्पिटल गोलंबर की ओर जा रही थी। इस दौरान अचानक बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आया। एक बाइक पर ही रहा, दूसरा नीचे उतरकर सीधा गर्दन के पास पिस्टल तान दिया।यह देख कर उसने तुरंत पिस्टल की नली पकड़ ली। इस दौरान फायरिंग भी की गई, लेकिन गोली गर्दन के साइड से निकल गई। इस दौरान बदमाश ने उसे और उसकी सहेली धक्का देकर गिरा दिया। लोगों के जुटने पर दोनों फरार हो गए।

 

‘सीसीटीवी खंगाला जा रहा है’

 

वहीं, इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार ने बताया के युवती ने आवेदन दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर ही है। सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जल्द बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!