Muzaffarpur

मुजफ्फरपुर में 70 लाख की ज्वेलरी लूट:दुकानदार ने दर्ज कराई FIR, गिरफ्तार लुटेरे से पूछताछ जारी

मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर स्थित आम्रपाली ज्वेलर्स में शुक्रवार को हुई लूट के मामले में दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने 70 लाख रुपये के जेवरात लूटे जाने का दावा किया है। शनिवार को उन्होंने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है।प्राथमिकी के अनुसार, 300 ग्राम सोना और 10 किलो चांदी लूटी गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 70 लाख रुपये है। पुलिस ने आवेदन की सत्यता जांचने के लिए दुकान से आभूषणों की स्लिप मांगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी अशोक सहनी से इलाज के बाद पूछताछ की। वहीं, जब्त की गई बाइक के मालिक कविंद्र कुमार को देर रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। कविंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसकी मोटर साइकिल कोई दूसरा व्यक्ति इस्तेमाल कर रहा था, जिससे अशोक सहनी ने बाइक मांगी थी। कविंद्र ने दावा किया कि इस घटना में उसका कोई हाथ नहीं है। पुलिस उसके बयान की सत्यता की जांच कर रही है।

 

 

 

डीएसपी पश्चिमी सुचित्रा कुमारी ने बताया कि पुलिस प्राथमिकी में बताए गए आभूषणों की बरामदगी और फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।गौरतलब है कि दुकानदार धर्मेंद्र कुमार ने साहस दिखाते हुए एक अपराधी अशोक सहनी को पकड़ लिया था, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसकी पिटाई की थी। अशोक सहनी के साथ उसके तीन अन्य साथी अभिषेक, पिंटू और मनीष भी इस वारदात में शामिल थे, जो अभी तक फरार हैं।

 

इतनी बड़ी लूट के बाद स्वर्ण व्यवसायियों में भारी आक्रोश है। शनिवार को दामोदरपुर में पुलिस की सक्रियता बढ़ी हुई दिखी, हालांकि स्थानीय लोगों ने गश्ती पर सवाल उठाते हुए कहा कि दामोदरपुर में गश्ती केवल औपचारिकता के लिए आती है।दिनदहाड़े हुई इस घटना के बाद पुलिस अब सचेत दिख रही है और जगह-जगह गश्ती वाहन तथा इंस्पेक्टर खुद निरीक्षण कर रहे हैं। हालांकि, इतनी बड़ी लूट के बाद भी अपराधियों का अब तक न पकड़ा जाना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!