Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:करंट से माँ की हुई मौत,मां को जगाने में मासूम बेटे की भी चली गई जान

दलसिंहसराय:विद्यापतिनगर के चतरा गांव में शनिवार की अहले सुबह एक हृदय विदारक हादसे ने पूरे गांव को शोक में डुबो दिया. बिजली के करंट की चपेट में आने से मां की मौत हो गई. जबकि मां को जगाने का प्रयास कर रहे उसके मासूम बेटे भी करंट की भेंट चढ़ गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. मृतका की पहचान उक्त गांव के कन्हैया पासवान की पत्नी रंगीला देवी ( 24 ) व मृत पुत्र रतन कुमार ( 7 ) हुई है. मृतका रोज की तरह रात्रि में बिछावन के पास स्टैंड फैन की हवा में अपने दो पुत्र के साथ सोई थी. जहां करवटें बदलने या फिर ठोकर से स्टैंड फैन महिला के शरीर पर गिर पड़ा.

 

 

 

गिरते ही पंखे की बॉडी में विद्युत प्रवाह जुड़ गया. इससे महिला की मौके पर मौत हो गई. मां को गहरी नींद में देख बड़ा पुत्र रतन मां के शरीर को पकड़ जगाने का प्रयास किया. तभी वह भी विद्युत स्पर्शाघात का शिकार हो गया. घटना से अनजान छोटा पुत्र अंश बिछावन के नीचे पड़ा रो रहा था. रोने की आवाज पर घर में हुई घटना की जानकारी लोगों को मिली. मामला समझते देर नहीं लगा. गिरे पड़े पंखे का विधुत विच्छेद कर मां बेटे के शव को बाहर निकाल लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!