दलसिंहसराय में करंट लगने से युवक की मौत:दीवार में बिजली आने से हादसा
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के बुलाकीपुर में करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अंकित (17) के रूप में हुई है, जो नौवीं कक्षा का छात्र था।मृतक अंकित की मां ने बताया कि बुधवार को उनकी अनुपस्थिति में टेंट हाउस वाले अंकित को काम के लिए ले गए थे। उन्हें नहीं पता था कि जिस दीवार के पास काम चल रहा था, उसमें बिजली का करंट आ रहा था, जिससे अंकित को झटका लगा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि घटना के बाद अंकित को तुरंत नजदीकी अस्पताल नहीं ले जाया गया। उनका मानना है कि यदि समय पर अस्पताल पहुंचाया जाता तो उसकी जान बच सकती थी।
अंकित घर का इकलौता बेटा था। उसकी नानी ने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। अंकित के पिता डायबिटीज से पीड़ित हैं और बेंगलुरु में लकड़ी का काम करते हैं। वे अपने बेटे का अंतिम संस्कार भी नहीं देख पाए, क्योंकि वे शुक्रवार को घर पहुंचेंगे।गुरुवार को अंकित का दाह संस्कार कर दिया गया। परिजनों ने इस मामले में न्याय की मांग की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
