दलसिंहसराय:खेत मे मिला युवक का शव,हत्या की आशंका
दलसिंहसराय।उजियारपुर थाना क्षेत्र के बेलारी चौक से योगी चौक गावपुर जाने वाली सड़क किनारे खजूरबन्नी व परवल खेत के बीच एक युवक की लाश होने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी. मृतक की पहचान गावपुर पंचायत के वार्ड चार निवासी सुरेश दास के पुत्र 25 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है. जानकारी मिलते ही मृतक की पत्नी व स्वजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन बन गया. बताते है कि युवक परदेश में रहकर टाइल्स लगाने का काम करता था.
दो दिन पूर्व वह अपने गांव आया था. इसी बीच गुरुवार की शाम परवल तोड़ रहे मजदूरों की नजर लाश पर पड़ी.इसकी सूचना गांवों में कानों कान आग की तरह फ़ैल गई. पहले तो लोग युवक को गर्मी से बेहोश होने का अनुमान लगा रहे थे. ग्रामीणों के अनुसार बताया गया है कि युवक की लाश के समीप उसका मोबाइल व घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी बाइक लगी थी. स्वजनों द्वारा भी हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है.
फिलहाल घटना की असलियत का पता पुलिस की छानबीन व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा. उजियारपुर पुलिस लोगों से पुछताछ कर रही है. सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अजीत कुमार शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी थी. समाचार प्रेषण तक ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जूटी थी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
