एनएच पर यात्री से भरी ऑटो में ट्रक ने मारी ठोकर,एक दर्जन यात्री घायल
पटना.दरभंगा।फुलपरास: स्थानीय लोहिया चौक के समीप बीती रात यात्री से भरी ऑटो में ट्रक ने ठोकर मारकर फरार हो गया. हादसे में ऑटो सवार करीब दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं. घायलों में सात की हालत गंभीर बतायी जा रही है. इन लोगों को बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है. घायलों में नरहिया निवासी उमेश गुप्ता की पत्नी सुमित्रा कुमारी 27 वर्ष व उनके पुत्र दिव्यांशु कुमार 5 वर्ष तथा पुत्री नंदनी कुमारी 8 वर्ष, सुनील कुमार गुप्ता की पत्नी गीता कुमारी 33 वर्ष व उनके पुत्र सत्यम कुमार 12 वर्ष, सुनील प्रसाद गुप्ता के पुत्र शिवम कुमार 13 वर्ष, लक्ष्मीपुर निवासी विद्यानन्द गुप्ता 35 वर्ष व उनकी पत्नी सकुंतला देवी 33 वर्ष तथा उनके पुत्र रौशन कुमार 12 वर्ष, लौकही थाना क्षेत्र के मनसापुर निवासी कृष्णा कुमार गुप्ता की पत्नी मन्कू कुमारी 30 वर्ष व के पुत्र मधुमन कुमार 7 वर्ष एवं ब्रह्मपुरा निवासी मो. सलीम के पुत्र मोहम्मद एटीम 22 वर्ष के रुप में हुई है. जिसमें सुमित्रा कुमारी व उनकी पुत्री नंदनी कुमारी, गीता कुमारी व पुत्र शिवम कुमा, सत्यम कुमार, मधुमन गुप्ता एवं विद्यानंद गुप्ता को गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया है. मिली जानकारी अनुसार ऑटो सवार सभी लोग नरहिया से अररिया संग्राम स्थित मिथिला हाट घूमने गए थे. मिथिला हाट घूमने के बाद सब लोग वापस नरहिया लौट रहे थे.
फुलपरास लोहिया के निकट एन एच 27 पर बने ब्रेकर के पास ऑटो की रफ्तार धीमी हुई. अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में जोरदार ठोकर मार दिया. जिससे ऑटो रैलिंग में टकराकर पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. ठोकर से ऑटो में सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये. दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गया और लोगों के बीच चीख पुकार मच गया.
दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त ऑटो से सभी घायलों को निकालकर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया गया. जहां पर चिकित्सकों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सात की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए दरभंगा रेफर कर दिया गया है. दुर्घटना की सूचना पर घटनास्थल पर पहुंचे थाना पुलिस ने दुर्घटना का जायजा लिया और अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को जप्त कर लिया है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
