Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:ग्राम रक्षा दल की बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

दलसिंहसराय,ग्राम रक्षा दल की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद पिंटू की अध्यक्षता में थाना रोड में आयोजित की गई.बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष शिवचंद्र ठाकुर उपस्थित थे.बैठक में सदस्यों के प्रशिक्षण संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रम किस प्रकार आयोजित किया जाए ताकि सभी सदस्यों को इसका लाभ मिल सके.नगर परिषद क्षेत्र के ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के प्रशिक्षण की व्यवस्था एवं संचालन को लेकर भी चर्चा हुई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी सदस्यों को प्रशिक्षण संबंधी सूचना समय पर उपलब्ध कराई जाएगी तथा प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे.उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और प्रशिक्षण व्यवस्था को बेहतर करने पर अपना अपना विचार रखा.बैठक में ग्राम रक्षा दल के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!