Dalsinghsarai

‘मैं सूरज के लिए जान दे रही हूं’:दलसिंहसराय में सुसाइड करने वाली डांसर की मां बोली- बेटी का प्रेमी 5 बच्चों का पिता

दलसिंहसराय बस स्टैंड के पास किराए के मकान में फंदे से लटकने वाली आर्केस्ट्रा डांसर काजल ओडिशा के बारीपादा की रहने वाली है। डांसर काजल की मौत के करीब 36 घंटे बाद सोमवार को डांसर की मां अनिता देवी समस्तीपुर पहुंची। मां ने बेटी की मौत से पहले का एक ऑडियो भी दिया है, जिसमें डांसर काजल अपनी सहेली डांसर निशा को फोन पर सुसाइड करने की जानकारी दे रही है। ऑडियो में वो बोल रही है कि मैं सूरज के लिए जान दे रही हूं। आखिर में वो निशा को गुड बाय दीदी भी कहती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

डांसर की मां अनिता देवी ने बताया कि सूरज उसका पति नहीं, प्रेमी था। वो पांच बच्चों का पिता है। जहानाबाद सेंट मेरी स्कूल के पास रहता है। उसका डीजे का बड़ा करोबार है। करीब ढाई साल पहले शादी विवाह में काम दिलाने के लिए मेरी बेटी को ओडिशा से बुलाया था।डांसर की मां ने बताया कि शादी विवाह के मौके पर डांस का काम दिलाने के बहाने धीरे-धीरे उसने मेरी बेटी को प्यार के जाल में फंसा लिया था, शादी का झांसा भी दिया था। दलसिंहसराय में ढाई साल से किराए का मकान दिलाकर रखा था। महीने में 12-15 दिन वो काजल के घर पर ही रहता था।

 

 

अनिता देवी ने बताया कि आखिरी बार बेटी 3 मई को दलसिंहसराय से ओडिशा आई थी। इससे पहले सूरज जहानाबाद से दलसिंहसराय आया था। करीब 15 दिन तक वो मेरी बेटी के साथ था। मेरी बेटी सूरज पर शादी का दबाव डाल रही थी, लेकिन सूरज बहाना बनाकर शादी की बात टाल रहा था।

 

अनिता ने बताया कि कई बार मेरी भी सूरज से बात हुई थी, उसने मुझसे भी कहा था कि आप चिंता मत कीजिए, मैं आपकी बेटी से शादी करूंगा। उन्होंने कहा कि शादी की बात पर सूरज पिछले कुछ दिनों से मेरी बेटी से मारपीट करने लगा था। सूरज की प्रताड़ना से तंग आकर ही मेरी बेटी ने अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि काजल का असली नाम छाया है। उसने 10वीं तक पढ़ाई की थी। स्कूल के दिनों से ही अच्छा डांस करती थी। वो अपने डांस की वजह से ओडिशा के मोईरबंज में काजल डांसर के रूप में चर्चित थी।

 

 

डांसर की मां अनिता ने बताया कि मेरे पति सुरेश प्रसाद बुजुर्ग हैं, बेटा भी कोई काम नहीं करता है। परिवार में आर्थिक तंगी है। बेटी काजल दिखने में सुंदर थी, डांस आता था, इसलिए ओडिशा में ही शुरुआत में छोटे-छोटे शो करने लगी थी। इसी दौरान काजल की एक दोस्त ने उसे आर्केस्ट्रा के बारे में बताया। चूंकि घर की स्थिति ठीक नहीं थी, इसलिए मेरी बेटी आर्केस्ट्रा की दुनिया में आ गई। इसी दौरान उसकी मुलाकात सूरज से हुई थी।

 

अंग्रेजी में लिखा दस लाइन का सुसाइड नोट, सूरज ने दिया धोखा

 

डांसर के बेड के नीचे एक पेज पर 10 लाइन का सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें काजल ने अंग्रेजी में सूरज पर प्यार में धोखा देने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में काजल ने लिखा है कि सूरज मेरे पीछे पड़ा था, शुरुआत में इज्जत देता था, लेकिन बाद में प्यार के जाल में फंसा लिया और शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। बाद में शादी के नाम पर मारपीट शुरू कर दी।

 

वहीं, दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस का अनुसंधान चल रहा है। सुसाइड नोट भी मिला है। आत्महत्या के पीछे सूरज नाम का व्यक्ति है। मृ़तक के परिवार वाले भी पहुंच गए हैं। उनसे आवेदन लिया जा रहा है। इस मामले में आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की प्राथमिकी दर्ज होगी। पुलिस सभी बिन्दुओं को देख रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!