Patna

बिहार की बेटी रश्मि रानी को मिला में “बेस्ट मॉडल अवार्ड, दिया बधाई 

सीतामढ़ी. बिहार की प्रतिभाओं ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराया है. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमती नगर स्थित सिटी मॉल में 30 मई को आयोजित प्रतिष्ठित ग्लोबल इंडिया इंटरनेशनल क्रिऐटिव वीक कार्यक्रम में बिहार के सीतामढ़ी की प्रतिभाशाली मॉडल रश्मि रानी को बेस्ट मॉडल अवार्ड से सम्मानित किया गया. रश्मि को यह सम्मान उनके शानदार रैंप वॉक, बेहतरीन आत्मविश्वास और फैशन इंडस्ट्री में उनके बढ़ते कदमों के लिए दिया गया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टीवी की ”पार्वती” (सुहासिनी धामी) ने सौंपा अवार्ड

 

इस भव्य समारोह में रश्मि रानी को यह प्रतिष्ठित अवार्ड मशहूर टीवी अभिनेत्री सुहासिनी धामी के हाथों मिला. सुहासिनी धामी को लोकप्रिय टीवी सीरियल “देवों के देव… महादेव” में माता पार्वती की जीवंत भूमिका निभाने के लिए जाना जाता है. रश्मि के लिए यह पल बेहद गौरवपूर्ण रहा.

 

सफलता के पीछे मेरी बेटी संस्कृति का हाथ

 

अपनी इस बड़ी कामयाबी पर भावुक होते हुए रश्मि रानी ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपनी बेटी संस्कृति चौहान को दिया. उन्होंने कहा कैमरे के सामने भले ही मैं रहती हूं, लेकिन कैमरे के पीछे की असली ताकत और सारी मेहनत मेरी बेटी संस्कृति की होती है. उसी की लगन और मेहनत की बदौलत आज मैं इस मुकाम पर पहुंची हूं और यह अवार्ड हासिल कर सकी हूं. यह अवार्ड उनके लिए सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि उनके सपनों को नई उड़ान देने वाला एक हौसला है.

 

 

 

रश्मि ने इस बेहतरीन मंच को प्रदान करने के लिए एजी फैशन ग्रुप का दिल से आभार व्यक्त किया. उन्होंने विशेष रूप से ग्रुप के फाउंडर अमन सामी और को-फाउंडर करीना मैम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और भरोसे ने ही उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी. रश्मि डुमरा निवासी कृष्ण मुरारी सिंह व विभा रानी की पुत्री व शिवहर निवासी स्व बद्री सिंह की पुत्र वधु व लोजपा नेता रंजन सिंह की पत्नी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!