हथियार के बल पर व्यवसायी के पुत्र से 2.70 लाख और मोबाइल लूटा, दहशत
सीतामढ़ी।कन्हौली थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम बेखौफ अपराधियों ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों को ठेंगा दिखाते हुए एक बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया है. एनएच-22 पर अररिया और परछहिया गांव के बीच स्थित मुलही पोखर के समीप बाइक सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर एक व्यवसायी के पुत्र से ₹2 लाख 70 हजार नकद और करीब ₹42 हजार कीमत का मोबाइल लूट लिया. इस दुस्साहसिक घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
–बहन को अस्पताल में देखकर लौट रहे थे मां-बेटे
मिली जानकारी के अनुसार, सोनबरसा गांव निवासी एवं ”ओम साई इंटरप्राइजेज” के प्रोपराइटर मनोज महतो के पुत्र सोनू कुमार सिंह अपनी मां सिकिंदर देवी के साथ टीवीएस अपाचे बाइक से सीतामढ़ी के रमनगरा स्थित एक अस्पताल गए थे. वहां अपनी बीमार बहन का हालचाल लेने और इलाज की व्यवस्था करने के बाद दोनों मां-बेटे वापस अपने घर लौट रहे थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
