Patna

बिहार में आज से महंगा होगा बस का सफर,20 से 100 रुपये की बढ़ोतरी

बिहार में लोगों पर महंगाई का बोझ आज से और भी ज्यादा बढ़ने वाला है. सोमवार से प्राइवेट और सरकारी दोनों बसों ने किराया बढ़ा दिया है. सिटी बसों के साथ-साथ लॉन्ग रूट में भी किराया बढ़ाया गया है. सरकारी सिटी बसों के लिए यह एक से 15 रुपये तक बढ़ा है और लॉन्ग रूट में 20 से 100 रुपये की बढ़ोतरी हुई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कितना बढ़ाया गया बस का किराया

साथ ही प्राइवेट बसों ने लॉन्ग रूट में 20 से 200 रुपये तक की बढ़ोतरी की है. अब तक घोषित दरें में मुजफ्फरपुर जाने वाली निजी नॉन एसी बसों के किराये में सबसे कम 20 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और यह 130 से बढ़ कर 150 रुपये हो गया है. सबसे ज्यादा 200 रुपये की बढ़ोतरी पटना से टाटा जाने वाली प्राइवेट एसी स्लीपर बस के किराये में हुई है और यह 1000 रुपये से बढ़ कर 1200 रुपये हो गया है. नई दरें सोमवार से लागू होंगी.

 

क्या कहना है प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार का?

बिहार स्टेट मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के प्रमंडलीय अध्यक्ष चंदन कुमार ने कहा कि जिन रूटों में बढ़ा किराया तय हो गया है, उसको सोमवार से ही लागू कर दिया जायेगा. सरकारी बसों के लॉन्ग रूट के नये किराये को भी सोमवार से कुछ रूट में इसके लागू हो जाने की संभावना है. इस तरह से आज से बस से सफर महंगा होने वाला है.

 

पटना से दूसरे जिलों के लिए बस का किराया

पटना से सरकारी बस की नयी दरों की बात करें तो, रक्सौल के लिए 418 रुपये देना होगा. इसके अलावा मोतिहारी के लिए 319, मुजफ्फरपुर के लिए 161, बेतिया के लिए 403, नवादा के लिए 234, बिहारशरीफ के लिए 161 और सीतामढ़ी के लिए 282 रुपये देना पड़ेगा. इसके साथ ही पटना से प्राइवेट एसी और नॉन एसी बसों के किराये में भी बढ़ोतरी की गई है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!