BegusaraiIndian RailwaysPatna

दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते रक्सौल और तिरुपति के मध्य नई एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन प्रारंभ

Samastipur :यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रक्सौल और तिरूपति के मध्य दिनांक 01.06.2026 से एक नई साप्ताहिक ट्रेन 17434/17433 रक्सौल-तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है । यह नई ट्रेन रक्सौल से प्रत्येक गुरूवार को तथा तिरूपति से प्रत्येक सोमवार को परिचालित की जाएगी ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

इस नई ट्रेन का परिचालन दरभंगा-समस्तीपुर-बरौनी-झाझा-धनबाद-रांची- राउरकेला-बिलासपुर-रायपुर-गोंदिया-सिकंदराबाद के रास्ते किया जाएगा । इस नई ट्रेन में द्वितीय वातानुकूलित श्रेणी के 03, तृतीय वातानुकूलित श्रेणी को 05, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य श्रेणी के 04 कोच एवं एसएलआरडी के 02 कोच सहित कुल 24 कोच होंगे ।

गाड़ी सं. 17433 तिरूपति-रक्सौल एक्सप्रेस दिनांक 01.06.2026 से प्रत्येक सोमवार को तिरूपति से 08.15 बजे खुलकर विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए बुधवार को 03.45 बजे धनबाद, 08.00 बजे झाझा, 08.51 बजे किउल, 10.40 बजे बरौनी, 12.15 बजे समस्तीपुर, 13.28 बजे दरभंगा एवं 14.55 बजे सीतामढ़ी रुकते हुए 17.00 बजे रक्सौल पहुंचेगी ।

इसी तरह गाड़ी सं. 17434 रक्सौल-तिरूपति एक्सप्रेस दिनांक 04.06.2026 से प्रत्येक गुरूवार को रक्सौल से 03.15 बजे खुलकर 04.42 बजे सीतामढ़ी, 07.00 बजे दरभंगा, 08.13 बजे समस्तीपुर, 09.20 बजे बरौनी, 10.38 बजे किउल, 12.20 बजे झाझा एवं 16.15 बजे धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर रुकते हुए शनिवार को 09.30 बजे तिरूपति पहुंचेगी ।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!