Vaishali

पातेपुर में महिला की संदिग्ध मौत:मायके वालों ने देवर पर लगाया हत्या का आरोप

वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र के मंडईडीह गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों ने महिला के देवर पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से एफएसएल टीम ने नमूने भी एकत्र किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान 22 वर्षीय रानी कुमारी के रूप में हुई है। उसका मायका बिज़रौली गांव में है। रानी की शादी एक साल पहले मरई गांव निवासी स्वर्गीय प्रमोद राम के पुत्र पवन कुमार से हुई थी। पवन कुमार फिलहाल प्रदेश में रहकर एक कंपनी में काम करता है और उसे घटना की सूचना दे दी गई है।मृतका के पिता जय मंगल राम ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी की हत्या उसके देवर रोहित कुमार ने कुछ अन्य लड़कों के साथ मिलकर गला दबाकर की है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर रानी ने फांसी लगाई होती तो कमरा अंदर से बंद होता।

 

आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दी

 

जय मंगल राम के अनुसार, उन्हें बेटी की मौत की जानकारी ससुराल वालों से नहीं मिली, बल्कि आसपास के लोगों ने उन्हें इस घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई महीनों से रानी और उसके देवर रोहित कुमार के बीच विवाद चल रहा था। रोहित कुमार अविवाहित है।

 

पातेपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि महिला की मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा गया है और मामले की गहन जांच की जा रही है। मायके वालों द्वारा देवर पर भाभी की हत्या का आरोप लगाया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!