Samastipur

समस्तीपुर:माता-पिता और गुरु का आशीर्वाद लेकर करें दिन की शुरुआत :अनुराधा सरस्वती

समस्तीपुर। जिले के पूसा प्रखंड क्षेत्र के मलिकौर गांव स्थित जमुआरी नदी तट पर अवस्थित मामा सती मंदिर परिसर में श्रीरामचरितमानस प्रचार-प्रसार संघ पूसा के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय भव्य संगीतमयी श्रीराम कथा के पांचवें दिन श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपरांत की कथा का भावपूर्ण श्रवण किया। कथा स्थल पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरा वातावरण भक्ति रस से सराबोर बना रहा। कथा वाचिका देवी अनुराधा सरस्वती जी ने कहा कि भगवान श्रीराम जब शिक्षा ग्रहण कर गुरुकुल से लौटे तो उनकी दिनचर्या में महत्वपूर्ण परिवर्तन आया। वे प्रतिदिन प्रातःकाल उठकर सबसे पहले माता-पिता एवं गुरुजनों को प्रणाम करते थे। उन्होंने कहा कि भगवान राम ने अपने आचरण से संपूर्ण समाज को यह संदेश दिया कि जो व्यक्ति माता-पिता और गुरु के चरणों में झुकना सीख जाता है, पूरी दुनिया उसके आगे नतमस्तक हो जाती है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

उन्होंने कहा कि माता-पिता और गुरु के आशीर्वाद का ही प्रभाव है कि आज संपूर्ण विश्व में भगवान श्रीराम की जय-जयकार हो रही है और पूरी दुनिया उनके चरणों में श्रद्धा से नतमस्तक है। कथा के दौरान श्रद्धालु भगवान राम के आदर्श जीवन एवं संस्कारों से जुड़ी बातों को सुन भावविभोर हो उठे।

 

इधर मामा सती मन्दिर परिसर में शास्त्री पशुपतिनाथ झा के द्वारा दुर्गा सप्तशती का पाठ कलश पूजा आदि नियमित की जा रही है। कथा विश्राम के बाद रात्रि में वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा रासलीला की भी प्रस्तुति संध्या 8 बजे से लेकर आखिरी 12:00 बजे तक की जा रही है। कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष नवीन कुमार राय, विजय राय, अनोज, अजीत राय, रविरंज, राहुल, धीरज, सहित समिति के अन्य सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!