Samastipur

समस्तीपुर जिला जज के नाम से बनाया फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट:मैसेज भेजकर शातिर ने मांगे रुपए

समस्तीपुर के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश समीर कुमार का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर रुपए मांगने का मामला सामने आया है। शातिर ने पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों के पास मैसेज भेजकर रुपए मांगे। किसी से 30 हजार तो किसी से 50,000 रुपए तक की डिमांड की गई है। डीपी में तस्वीर भी लगाई गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मामला प्रकाश में आने के बाद साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इस नंबर से 8482 60093 कॉल या मैसेज आ रहा है। जो 11 अंकों का है। नंबर विदेशी भी हो सकता है। यहां तक की ठग की ओर अकाउंट नंबर भेजकर रुपए डालने को कहा जा रहा है। जिस बैंक अकाउंट में रुपए भेजने की बात कही जा रही है, वह कन्हैया लाल के नाम से है। जो दिल्ली एसबीआई ब्रांच का बताया जा रहा है।

वहीं, इस संबंध में साइबर डीएसपी अखिलेश कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है। साइबर पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है। अभी तक कोई लिखित आवेदन नहीं आया है।पिछले दिनों शातिरों ने दलसिंहसराय के डीएसपी विवेक कुमार शर्मा का सरकारी मोबाइल नंबर हैक कर लिया था। मैसेज भेजकर कारोबारियों और पुलिस पदाधिकारियों से रुपए मांगे जा गए थे। इस मामले में भी अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!