Samastipur

समस्तीपुर में जदयू की कार से टक्कर,ऑटो का ड्राइवर घायल

समस्तीपुर के ताजपुर थाना क्षेत्र में आषाढ़ी पोखर के पास एक सड़क हादसे में ऑटो चालक घायल हो गया। यह दुर्घटना जदयू महासचिव की कार और ऑटो के बीच हुई जोरदार टक्कर के कारण हुई। टक्कर के बाद कार ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

घायल ऑटो चालक की पहचान गुणाई बसही गांव निवासी देवानंद सहनी के 22 साल के बेटे नंदू सहनी के रूप में हुई है। नंदू सहनी रोज की तरह ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए घर से निकले थे। आषाढ़ी पोखर के पास तेज रफ्तार जदयू महासचिव की कार ने उनके ऑटो में टक्कर मार दी।

 

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और नंदू सहनी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तुरंत ताजपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।ताजपुर रेफरल अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नंदू सहनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और ऑटो दोनों को अपने कब्जे में ले लिया है और फरार कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

 

घायल चालक के भाई चंदन कुमार ने बताया कि नंदू तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। उनकी शादी हो चुकी है और उनकी एक छोटी बच्ची भी है। परिवार की पूरी जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर है, और वह ऑटो चलाकर ही घर का खर्च चलाते हैं।

 

परिजनों ने प्रशासन से आरोपी कार चालक की जल्द गिरफ्तारी और उचित कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों ने सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है।ताजपुर थाना अध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि आषाढ़ी पोखर के पास सड़क दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। घायल ऑटो चालक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!