मौसम अपडेट:बिहार के 14 जिलों में आज हीटवेव का अलर्ट:सीमांचल-कोसी में बारिश
पटना.बिहार में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने आज यानी शनिवार को राज्य के 14 जिलों में हीट वेव का यलो अलर्ट जारी किया है.इन जिलों का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासकर दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में लू का असर सबसे अधिक देखने को मिलेगा।
लोगों को दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी गई है।विभाग के मुताबिक तेज धूप और गर्म हवाओं की वजह से लू लगने का खतरा बढ़ गया है। लोगों को अधिक से अधिक पानी पीने, हल्के कपड़े पहनने और धूप से बचाव करने की सलाह दी गई है।
सीमांचल और कोसी में बदलेगा मौसम
सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, सुपौल, अररिया, किशनगंज और कटिहार जिलों में मौसम अपेक्षाकृत सामान्य बना रहेगा।
2 तरह के मौसम की ये है वजह
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार में इस समय दो अलग-अलग मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं। पश्चिम और दक्षिण बिहार में शुष्क और गर्म पछुआ हवाएं चल रही हैं, जिसकी वजह से तापमान तेजी से बढ़ रहा है और हीट वेव जैसी स्थिति बन रही है।वहीं उत्तर-पूर्व और सीमांचल के जिलों में बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त पूर्वी हवाएं प्रवेश कर रही हैं। इसी कारण उन इलाकों में बादल बन रहे हैं और हल्की बारिश तथा मेघ गर्जन की स्थिति उत्पन्न हो रही है।
नमी और शुष्क हवाओं के टकराव से राज्य में अलग-अलग मौसम देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक यही स्थिति बनी रह सकती है।
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
शुक्रवार को अररिया, सुपौल, जहानाबाद, नवादा और नालंदा में बारिश हुई। सुपौल, अररिया और जहानाबाद में बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई।वहीं, पटना, बक्सर, सासाराम, शेखपुरा समेत कई जिलों में लू चली। तापमान 40 से 45 डिग्री के बीच रहा।
पिछले 24 घंटे में 60 मिमी तक बारिश
भीषण गर्मी के बीच राज्य के कई जिलों में बारिश भी रिकॉर्ड की गई है। पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में करीब 60 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।सबसे अधिक बारिश मधुबनी में 54 मिमी रिकॉर्ड की गई। मधुबनी के झंझारपुर में 95.2 मिमी, लखनौर में 71 मिमी, बसोपट्टी में 54 मिमी और अररिया के फारबिसगंज में 41.2 मिमी बारिश हुई।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में इस सीजन में अबतक 128.4 मिमी बारिश हो चुकी है, जो सामान्य 60.7 मिमी की तुलना में 111 प्रतिशत अधिक है।
आगे क्या 25 से कुछ राहत की उम्मीद
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 24 मई तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उत्तर-पूर्व बिहार में छिटपुट बारिश हो सकती है।25 मई से बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी और 26 मई को राज्य के अधिकतर जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात और 40-50 किमी की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
27 और 28 मई तक उत्तर बिहार के अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता सकता है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
