सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार:आर्थिक तंगी के कारण चार महिलाएं शामिल हुई थी
पटना.बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यह अवैध धंधा थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर एनएच-31 किनारे एक निजी मकान में चल रहा था।पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को हिरासत में लिया है और रैकेट के संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिस मकान में यह धंधा चल रहा था, उसे भी सील कर दिया गया है।
बाढ़ एसडीपीओ रामकृष्णा ने इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंडारक थाना क्षेत्र के समीप एक मकान में अवैध देह व्यापार संचालित हो रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थल का भौतिक सत्यापन किया और छापेमारी की।
चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से चार महिलाओं को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। इसके साथ ही, अपने मकान में अवैध जिस्मफरोशी का धंधा चलाने के आरोप में मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया।पुलिस से पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे आर्थिक तंगी के कारण इस रैकेट में शामिल हुई थीं और संचालक ने उन्हें पैसों का लालच दिया था।
पुलिस ने फिलहाल संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस इस रैकेट के तार कहां-कहां जुड़े हैं, इसकी गहन छानबीन कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
