जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने मंगल पांडे के रिश्तेदार को पीटा:पटना के IGIMS में लात-घूंसे बरसाए
पटना के इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (IGIMS) में गुरुवार को जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर्स ने इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों को जमकर पीटा है।तीनों कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, लगभग 200 जूनियर रेजिडेंट छात्रों ने इलेक्ट्रिकल विभाग में घुसकर कर्मचारियों और इंजीनियरों के साथ मारपीट की।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब आधे घंटे तक अस्पताल में भगदड़ और भय का माहौल रहा, जिसमें मरीज, उनके परिजन और अस्पताल कर्मी इधर-उधर भागते नजर आए।
इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा गार्ड और पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।बताया जा रहा कि घायल इलेक्ट्रिकल इंजीनियर अशोक मिश्रा पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के चचेरे साला हैं।
वहीं इस मामले में शास्त्रीनगर थाने में FIR दर्ज कर ली गई है। सिटी एसपी सेंट्रल दीक्षा ने बताया कि घायल इंजीनियर के बयान के आधार पर 3 जूनियर रेजिडेंट छात्र दीपक झा और अमित झा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। जबकि अन्य 50 अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
