NH28 टोल प्लाजा पर महिला का हंगामा:गाड़ी बैक करने को लेकर हुआ विवाद
बछवाड़ा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 28 स्थित टोल प्लाजा मुरली टोल के समीप गुरुवार को जमकर हंगामा हुआ। पुलिस स्टीकर लगी एक गाड़ी में खरोंच आने के बाद उसमें सवार महिला ने पिकअप ड्राइवर का कॉलर पकड़कर उसे पीटा और गाली-गलौज की। इस घटना से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
जानकारी के अनुसार, एक पिकअप और चार पहिया गाड़ी बछवाड़ा की ओर से आ रही थीं। टोल टैक्स कटाने के लिए पिकअप आगे रुकी, जबकि कार उसके पीछे खड़ी थी। इसी दौरान पिकअप अचानक पीछे चल पड़ी और सुजुकी से जा टकराई।टक्कर लगते ही सुजुकी में सवार महिला तुरंत अपनी गाड़ी से उतरी। उसने पिकअप ड्राइवर को गाड़ी से खींचकर बाहर निकाला और उसका कॉलर पकड़ लिया।
महिला ने ड्राइवर को थप्पड़ मारे और उसे भद्दी-भद्दी गालियां दीं। महिला की गाड़ी पर पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था और वह दलसिंहसराय की ओर जा रही थी।इस घटना को देखकर टोल प्लाजा पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हंगामे के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा और गाड़ियों की लंबी कतारें लग गईं।
स्थानीय लोगों ने तत्काल बछवाड़ा थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा ड्राइवर को समझा-बुझाकर विवाद को समाप्त कराया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी गितेंद्र उपाध्याय ने बताया कि टोल प्लाजा के पास एक महिला और ड्राइवर में विवाद हो गया। जहां पुलिस ने दोनों को समझा-बुझा कर मामले को शांत कराया और आगे की कार्रवाई में जुट गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
