Muzaffarpur

पुलिसकर्मी का शराब पीते वीडियो वायरल:SSP ने किया लाइन हाजिर

मुजफ्फरपुर में एक पुलिसकर्मी का सरेआम शराब पीते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। यह घटना कटरा थाना क्षेत्र के बकूची चौक के पास की है। वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी कटरा थाने की डायल 112 (ERSS) टीम में कार्यरत पीटीसी शौकत खान है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

वायरल वीडियो में पीटीसी शौकत खान वर्दी में खुलेआम शराब का सेवन करते हुए नजर आ रहे है। इस दौरान वहां मौजूद स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल से उनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो तेजी से विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो रहा है, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

 

एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की

 

बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है। आम जनता के बीच यह चर्चा तेज है कि जब कानून के रक्षक ही इसका उल्लंघन करेंगे, तो कानून का पालन कैसे सुनिश्चित होगा।

 

 

शराब पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुजफ्फरपुर के एसएसपी कांतेस कुमार मिश्रा ने तत्काल कार्रवाई की। उनके निर्देश पर आरोपी पीटीसी शौकत खान को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है.एसएसपी ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एक विशेष जांच टीम (SIT) का भी गठन किया है। यह टीम पूरे मामले की बारीकी से पड़ताल कर रही है। डीएसपी पूर्वी ने इस कार्रवाई की पुष्टि की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!