Begusarai

मधेपुरा का बदमाश बेगूसराय में गिरफ्तार:2 पिस्टल, मैगजीन-गोली बरामद

बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए एक बदमाश को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार साहेबपुर कमाल पुलिस को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र के हीराटोल इलाके में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की नियत से एक संदिग्ध युवक हथियारों के साथ मौजूद है। इसके बाद थानाध्यक्ष ने तुरंत पुलिस टीम का गठन किया।

 

इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा

 

इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी के दौरान युवक के पास से 2 पिस्टल, 4 खाली मैगजीन और 5 गोली बरामद किया गया। बदमाश की पहचान मधेपुरा जिला के कुमारखंड थाना क्षेत्र स्थित गढ़िया गांव के रहने वाले विकास कुमार (20) के रुप में हुई है।

 

थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश से कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब इस कड़ी को जोड़ने में जुटी है कि आखिर ये हथियार उसे कहां से मिले और वह इन्हें लेकर किसके लिए काम कर रहा था। साथ ही उसके संपर्कों और आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!