Darbhanga

रेलवे न्यूज़:अब नरकटियागंज तक जायेगी दरभंगा-रक्सौल मेमू ट्रेन

दरभंगा. दरभंगा से रक्सौल जानेवाली गाड़ी सं. 63373/74 मेमू का परिचालन विस्तार नरकटियागंज तक किया गया है. वहीं गाड़ी सं. 63313/14 मुजफ्फरपुर-रक्सौल मेमू का परिचालन विस्तार सिकटा तक किया गया है. दरभंगा-रक्सौल मेमू का परिचालन विस्तार आज से कर दिया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

समस्तीपुर रेल मंडल से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी सं. 63373 दरभंगा-रक्सौल-नरकटियागंज मेमू दरभंगा अपने निर्धारित समय से शाम 6.45 बजे खुलकर रात 11.40 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा रक्सौल से 11.55 बजे खुलकर आधी रात 12.06 बजे भेलवा, 12.20 बजे सिकटा, 12.30 बजे मर्जदवा, 12.40 बजे गोखुला रुकते हुए रात 01.55 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी. वापसी में 19 मई मंगलवार से गाड़ी सं. 63374 नरकटियागंज- रक्सौल-दरभंगा मेमू नरकटियागंज से रात 02.35 बजे खुलकर 02.50 बजे गोखुला, 03 बजे मर्जदवा, 03.10 बजे सिकटा, 03.26 बजे भेलवा रुकते हुए 03.45 बजे रक्सौल पहुंचेगी तथा रक्सौल से सुबह 04 बजे खुलकर अपने निर्धारित समय एवं ठहराव पर रुकते हुए सुबह 08.45 बजे दरभंगा पहुंचेगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!