वैशाली में दंपति से लूट, 6 घंटे में 2 अरेस्ट:पुलिस ने अवैध हथियार और बाइक बरामद की
वैशाली के महुआ अनुमंडल अंतर्गत बलिगांव थाना क्षेत्र में एक दंपति से हथियार के बल पर लूटपाट की घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने महज 6 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।महुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में अवैध हथियार और लूटा गया सामान भी बरामद किया गया। एसडीपीओ संजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी।
3 अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूट था
यह घटना 16 मई, 2026 को बलिगांव थाना क्षेत्र के धोबघट्टा चौड़ के पास हुई थी। मुजफ्फरपुर से ताजपुर की ओर जा रहे एक दंपति को मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात अपराधियों ने हथियार दिखाकर लूट लिया था। इस संबंध में बलिगांव थाना में कांड संख्या 87/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, इस मामले के उद्भेदन के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महुआ के नेतृत्व में बलिगांव थानाध्यक्ष के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान का उपयोग करते हुए कार्रवाई की।
इस कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त छोटू कुमार (पिता-अरुण सहनी, निवासी-रायपुर, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर) को लूटी गई बुलेट मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया।
छोटू कुमार की निशानदेही पर, एक अन्य अपराधी सूरज कुमार (पिता-बुधन सहनी, निवासी-मलिकौर, थाना पूसा, जिला समस्तीपुर) को भी गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद हुआ।
पूछताछ के दौरान, गिरफ्तार अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इस संदर्भ में बलिगांव थाना में कांड संख्या 88/26 दर्ज किया गया है और गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अपराधी सूरज कुमार का आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पूसा (समस्तीपुर) थाना में कांड संख्या 135/22 (आर्म्स एक्ट) और मुफस्सिल (समस्तीपुर) थाना में कांड संख्या 656/22 (आर्म्स एक्ट) दर्ज हैं।पुलिस द्वारा बरामद किए गए सामान में शामिल हैं: एक देशी पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल।”
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
