दलसिंहसराय:बैद्यनाथ चौधरी की 21वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
दलसिंहसराय,भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) अंचल परिषद दलसिंहसराय की ओर से पार्टी कार्यालय बैद्यनाथ भवन में पूर्व अंचल मंत्री सह दलसिंहसराय के पूर्व उप प्रमुख बैद्यनाथ चौधरी की 21वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई.कार्यक्रम की अध्यक्षता बिमला देवी ने किया.वक्ताओं ने कहा बैद्यनाथ चौधरी रामपुर जलालपुर के मुखिया और मुखिया संघ के पूर्व अध्यक्ष रहे।
उन्होंने अपना पूरा जीवन गरीब,मजदूर और किसानों के हक की लड़ाई में समर्पित कर दिया.दलसिंहसराय के उप प्रमुख के रूप में भी उन्होंने क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाई. सभा को संबोधित करते हुए अंचल मंत्री विनोद कुमार समीर ने बैद्यनाथ चौधरी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला.उन्होंने कहा कि बैद्यनाथ चौधरी जमीन से जुड़े नेता थे जो अंतिम समय तक शोषित-पीड़ितों की आवाज बने रहे।
सभा को भाकपा जिला सचिव मंडल सदस्य राम बिलास शर्मा,सहायक अंचल मंत्री शंकर राम,महिला नेत्री मीना शर्मा,तपेश चौधरी समेत कई नेताओं ने संबोधित किया.सभी ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने बैद्यनाथ चौधरी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई.मौके पर कई भाकपा कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
