Dalsinghsarai

सब जूनियर पावर लिफ्टिंग नेशनल चैंपियनशिप में दलसिंहसराय के दिव्य ने जीता अवार्ड,दिया बधाई 

दलसिंहसराय,शहर के वीआईपी कॉलोनी निवासी दिव्य दीपल ने आंध्र प्रदेश के अमलापुरम में 17 मई को आयोजित 15 वीं नेशनल सब जूनियर एंड जूनियर क्लासिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन कर अवार्ड जीता है.राष्ट्रीय स्तर के उक्त प्रतियोगिता में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करानेवाले दिव्य ने बताया कि सब जूनियर कैटगरी के 74 किलो वर्ग में सफलता पूर्वक 202 किलो वजनी भारोत्तोलक उठानेवाला बिहार से वह एकमात्र प्रतिभागी था।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पूर्व में बिहार पावर लिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में पावर लिफ्टिंग ट्रेनिंग सेंटर पटना में जूनियर एवं सब जूनियर प्रतिभागियों के चयन के लिये ट्रायल कैम्प का आयोजन किया गया था।

 

 

जिसमें दिव्य का चयन किया गया था.वह शहर के एक जिम में प्रतिदिन पावरलिफ्टिंग का प्रैक्टिस करता है.उसने किसी एकेडमी या ख्यात ट्रेनर से अब तक ट्रेनिंग भी नहीं ली है,लेकिन शौकिया तौर पर पावरलिफ्टिंग से जुड़ाव ने उसे नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभागी के रूप में भाग लेने का मौका प्रदान किया.अपने पुत्र का हौंसला बढ़ाने के लिये दिव्य के पिता दीप्तोश चौधरी एवं शिक्षिका मां दीपा रानी भी मौजूद थे.दिव्य की इस उपलब्धि पर उनके दादा अवधेश चौधरी, दादी मंजू कुमारी सहित परिजनों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दिया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!