लुधियाना जा रहे दलसिंहसराय हरिशंकर के 24 वर्षीय युवक की गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर हुई मौत
दलसिंहसराय।कमाने के लिए लुधियाना जा रहे दलसिंहसराय के 24 वर्षीय युवक की गोरखपुर में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई.घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया.मृतक की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के हरिशंकरपुर पंचायत वार्ड-9 निवासी महेश यादव के पुत्र रंजन राय (24)के रूप में हुई है।
परिजनों के अनुसार रंजन कुछ दिन पहले ही पंजाब के लुधियाना से घर आया था.रविवार को वह दोबारा काम पर लौटने के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था.इसी दौरान गोरखपुर के पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित पश्चिमी ढाला गढ़वा के पास ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया.स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी.मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू किया तो प्रारंभिक जांच में किसी मारपीट या बाहरी चोट के संकेत नहीं मिले हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य गोरखपुर के लिए रवाना हो गए.गांव में मातम पसरा हुआ है.ग्रामीणों ने बताया कि रंजन लुधियाना में बिजली मिस्त्री का काम करता था और उसी की कमाई से परिवार चलता था.वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और पूरे घर की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी.
रंजन की शादी एक वर्ष पहले विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी अविनाशा कुमारी से हुई थी.उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती है.पांच साल पहले रंजन के पिता की भी छत से गिरने के कारण मौत हो गई थी.अब परिवार ने अपना कमाने वाला बेटा भी खो दिया. सभी का रो रो कर बुरा हाल था।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
