Samastipur

मुसरीघरारी में ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली एवं मारपीट का लगाया आरोप

समस्तीपुर।मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में नो एंट्री व्यवस्था को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। मुसरीघरारी से समस्तीपुर जाने वाली हैवी वाहनों की नो एंट्री सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहती है, लेकिन अक्सर आरोप लगते रहे हैं कि पैसे लेकर प्रशासन द्वारा वाहनों को प्रवेश कराया जाता है। सोमवार को मुसरीघरारी में ताजा मामला सामने आया, जहां आरोप है कि पैसे लेकर एक वाहन को नो एंट्री के दौरान पास कराया गया, जबकि दूसरे वाहन चालक को जाने से रोकने पर उसके साथ मारपीट की गई। बताया जा रहा है कि चालक को डंडे से मारा गया जिससे उसके हाथ में चोट आई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया और जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि नो एंट्री के समय भारी वाहनों के प्रवेश से मुसरीघरारी चौक पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। साथ ही यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि चौराहे पर तैनात कई सिपाहियों की वर्दी पर नेम प्लेट नहीं है और न ही उनके पास कोई पहचान पत्र दिखाई देता है। वाहन चालकों ने पैसे लेकर नो एंट्री में एंट्री कराने एवं मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इधर आरोपित पुलिस प्रीति कुमारी ने बताया कि उन्होंने आत्म सुरक्षा के लिए गाड़ी के शीशे पर लाठी चलाई थी, जो फुटकर उनके हाथ में जा लगी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!