Patna

इंडेन गैस एजेंसी की मनमानी से उपभोक्ता परेशान,45 दिन बाद भी नहीं मिल रहा सिलेंडर

मधुबनी :- बाबूबरही स्थित वैष्णवी इंडेन गैस एजेंसी की कथित मनमानी से आम उपभोक्ता इन दिनों काफी परेशान हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ताओं का आरोप है कि गैस बुकिंग के 45 दिन बाद भी सिलेंडर के लिए नंबर नहीं आता।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

वहीं जब नंबर आता है तो एजेंसी के कर्मी समय पर डीएसी नंबर नहीं भेजते, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार एजेंसी का चक्कर काटना पड़ रहा है। उपभोक्ता ललित सिंह सहित अन्य ने बताया कि शहरी क्षेत्र में तो किसी तरह 25-30 दिन में सिलेंडर मिल जाता है, लेकिन ग्रामीण इलाकों में स्थिति और बदतर है। बुकिंग के डेढ़ महीने बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने से खाना बनाने में दिक्कत हो रही है। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि बार-बार फोन करने पर भी एजेंसी के कर्मी सही जवाब नहीं देते और डीएसी नंबर समय से नहीं भेजा जाता।

 

 

 

एक उपभोक्ता ने कहा कि हम लोग गैस के लिए 45 दिन इंतजार करते हैं। जब नंबर आता है तो मैसेज नहीं आता। एजेंसी जाओ तो कहते हैं सिस्टम में प्रॉब्लम है। गरीब आदमी लकड़ी पर खाना बनाने को मजबूर है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी द्वारा समय पर डिलीवरी न करने और कर्मियों की लापरवाही से लोगों को परेशानी हो रही है। कई बुजुर्ग और महिलाएं सिलेंडर के लिए कई किलोमीटर दूर से एजेंसी का चक्कर लगाते हैं, लेकिन निराश हो कर लौट जाते हैं। इधर परेशान उपभोक्ताओं ने जिला प्रशासन और आपूर्ति विभाग से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!