“BREAKING:20 लाख की सोनालूट के आरोपी का एनकाउंटर: पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली
“BREAKING:सीवान में “ऑपरेशन लंगड़ा” के तहत सोमवार की अहले सुबह पुलिस एनकाउंटर में जामापुर सोना दुकान लूटकांड के एक आरोपी को गोली मार दी गई। गोली घुटनों को आर-पार कर गई है। हालांकि पूरे मामले पर सीवान पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
घायल आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के चांदपुर घुरघाट निवासी श्रीनिवास सिंह के बेटे अंकित कुमार सिंह (26) के रूप में हुई है। अंकित बीते 6 मई को जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित सोना दुकान में हुई करीब 20 लाख रुपए की लूटकांड में शामिल था। घायल अवस्था में उसे करीब तीन बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।
सदर अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि युवक के दोनों घुटनों में गोली लगी थी, लेकिन गोली आर-पार हो चुकी थी और उसकी स्थिति सामान्य थी। डॉक्टर का कहना था कि उसका इलाज सीवान में भी संभव था, बावजूद इसके पुलिस ने उसे पटना रेफर कराया।5 मई को दिनदहाड़े करीब 20 लाख रुपए की लूट हुई है। 5 बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप में घुसकर सोना-चांदी के गहने और नकदी लूट ली थी।
वारदात के बाद अपराधियों ने करीब 10 राउंड फायरिंग भी की और भागने लगे। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने एक लुटेरे को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।आक्रोशित भीड़ ने मौके पर उसकी बाइक में भी आग लगा दी। घटना जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार स्थित ओम साई ज्वेलरी शॉप की बताई जा रही है।सूचना मिलने के बाद भारी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर पहले से ही पुलिस कैंप कर रही थी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दो अपाची बाइक पर सवार 5 अपराधी बाजार पहुंचे और सीधे ज्वेलरी दुकान में घुस गए। हथियार के बल पर उन्होंने दुकान में मौजूद लोगों को डराया-धमकाया और करीब 300 ग्राम सोना, लगभग 9 किलो चांदी के आभूषण और नकदी लूट ली।वारदात के दौरान अपराधियों ने किसी को संभलने तक का मौका नहीं दिया। लूट के बाद अपराधियों ने बाहर निकलते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, ताकि कोई उनका पीछा न कर सके। लगातार हो रही गोलीबारी से पूरे बाजार में दहशत का माहौल बन गया।
9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।
