Patna

दो के खाते से 11.14 लाख रूपए की निकासी,न कॉल किया,न ही ओटीपी आया..

पटना.साइबर अपराधियों ने चार लोगों के खाते से 21 लाख 40 हजार रुपए की निकासी कर ली है। सभी मामले साइबर थाने में दर्ज किए गए हैं। दो मामलों में शातिरों ने न तो फोन किया और न ही उनके मोबाइल पर ओटीपी आया, लेकिन खाते से 11.14 लाख रुपए निकल गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बिहटा के कन्हाई शर्मा और उनकी पुष्पा देवी के खाते से शातिरों ने 9.50 लाख रुपए की निकासी कर ली। दोनों हरियाणा में रहते हैं। गांव आने पर बैंक गए तब इसका पता चला। वहीं एएन कॉलेज से रिटायर्ड प्रोफेसर रमेंद्र कुमार सिंह के खाते से 1.64 लाख की निकासी कर ली। फिलहाल वे मुजफ्फरपुर में रहते हैं। उनके मोबाइल पर किसी ने फोन नहीं किया। सीधे निकासी का मैसेज आया। उनका खाता एएन कॉलेज स्थित पीएनबी की शाखा में है।

 

शेयर में निवेश का झांसा देकर 8.80 लाख की ठगी

 

ओमप्रकाश मीठापुर के रहने वाले हैं। उनके वाट्सएप पर एक प्रतिष्ठित कंपनी के नाम से बने प्रोफाइल से मैसेज आया। कहा कि वे लोग डिफॉल्ट शेयर खरीदते हैं। लोगों को उसमें निवेश करवाते हैं। शुरुआत में ओमप्रकाश ने छोटा निवेश किया और उन्हें मुनाफा भी हुआ। इसके बाद उन्होंने 8.80 लाख का निवेश कर दिया। जब मुनाफे के साथ पैसे निकालने की कोशिश की तो पैसा नहीं निकला। इसके बाद उन्हें ठगी का अहसास हुआ।

 

बिजली अधिकारी बन वीडियो कॉल किया और 1.46 लाख ठगे

 

कंकड़बाग के अशोक नगर के रहने वाले शैलेश कुमार सिन्हा को शातिर ने बिजली अधिकारी बन फोन किया। कहा कि आपका बिजली मीटर ब्लॉक हो गया है। इसे तुरंत रिचार्ज करें नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा। इसके बाद फोन पर लिंक भेजा और उस पर 100 का रिचार्ज करें। जैसे ही उन्होंने ऐसा किया, उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके खाता से 1.46 लाख की निकासी कर ली।

 

अपने बैंक खाते और सोशल मीडिया के पासवर्ड को मजबूत रखें। कुछ महीनों में बदलते रहें।

अपने फोन में टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन हमेशा ऑन रखें।

किसी अनजान व्यक्ति को पैन, आधार का फोटो या बैंक अकाउंट नंबर साझा नहीं करें।

कभी भी किसी अनजान दुकान या अनधिकृत व्यक्ति को अपना बायोमेट्रिक नहीं दें।

किसी अनजान लिंक पर क्लिक करके कोई एप डाउनलोड नहीं करें।

बिजली कंपनी के आधिकारिक एप (सुविधा एप) से ही भुगतान करें।

ठगी होने पर फौरन 1930 पर फोन करें और cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!