Patna

शॉर्ट-सर्किट से बस में लगी आग:मरम्मत के बाद वर्कशॉप से निकली थी गाड़ी

गयाजी-डोभी मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर बस में आग लग गई। बस बिहार राज्य परिवहन निगम की बताई जा रही है। गनीमत रही कि बस में एक यात्री सवार नहीं थे। बताया जा रहा कि डोभी वर्कशॉप से मरम्मत के बाद गांधी मैदान सरकारी बस स्टैंड बस लौट रही थी। इसी दौरान आग लगी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

आग लगते ही ड्राइवर और कंडक्टर बस छोड़कर फरार हो गए। आसपास के ग्रामीण और राहगीर बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। पहले छोटी दमकल गाड़ी पहुंची, लेकिन आग इतनी भयंकर थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया।इसके बाद फायर ब्रिगेड की बड़ी गाड़ी बुलाई गई। करीब 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना निजी अस्पताल एम्स के पास की है।

 

बस के पिछले हिस्से, बीच और आगे से लगातार आग की ऊंची लपटें उठती रहीं। सुरक्षा के मद्देनजर मेडिकल थाना पुलिस ने गया-डोभी मुख्य मार्ग के दोनों तरफ का ट्रैफिक रोक दिया। सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह ठप हो गया। हालांकि ट्रैफिक रोकने से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी सहूलियत मिली।खलासी ने बताया कि बस पिछले 2 महीने से खराब थी और उसे मरम्मत के लिए डोभी वर्कशॉप भेजा गया था। मरम्मत के बाद गयाजी लौटने के दौरान शॉर्ट-सर्किट से आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

बस सरकारी या निजी पुष्टि नहीं

 

मेडिकल थाना अध्यक्ष इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रैफिक डायवर्ट किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बस पूरी तरह जल चुकी है। बस निजी थी या सरकारी, इसकी औपचारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!