मौसम अपडेट:उत्तर बिहार के जिलों में 20 मई तक आसमान में गरज वाले बादल,हो सकती है बारिश
समस्तीपुर.उत्तर बिहार के अनेक जिलों में 20 मई तक गरज वाले बादल बनने की संभावना है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। – डॉ. ए. सत्तार, वरीय वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी, मौसम विभाग, पूसा सिटी रिपोर्टर| समस्तीपुर/बेतिया उत्तर बिहार के जिलों में 20 मई तक गरज वाले बादल बनने की संभावना है। इसके चलते कई स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। तेज हवा के साथ वर्षा की संभावना 17 के आसपास अधिक है। कहीं-कहीं बिजली गिरने की भी संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 32-33 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
वहीं सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 75 प्रतिशत तथा दोपहर में 20 से 25 प्रतिशत रहने की अनुमान है। दूसरी ओर पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 14 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने की संभावना है। विगत वर्षों से खेतों में उचित नमी आ गयी है। किसान भाई धान का नर्सरी तैयार के लिए नर्सरी में सड़ी हुई गोबर की खाद का व्यवहार करें। एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रोपाई के लिए 800-1000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बीज गिरावें।
नर्सरी में क्यारी की चौड़ाई 1.25-1.5 मीटर तथा लम्बाई सुविधा अनुसार रखें। बीज की व्यवस्था प्रमाणित स्त्रोत से करें। देर से पकने वाली किस्मों की नर्सरी 25 मई से लगा सकते है। पूर्वानुमानित अवधि में वर्षों की संभावना देखते हुए किसान को सलाह दी जाती है कि सब्जियों के खेतों से जल निकास की उचित व्यवस्था करें। कटाई की गई फसलों का सुरक्षित भंडारण करें.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
