Muzaffarpur

मैंने अपनी मर्जी से शादी की,प्रेमी संग लड़की का वीडियो,कहा- पति को कुछ हुआ तो

मुजफ्फरपुर में 5 मई को एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। 6 मई को लड़की के परिजनों ने मोतिपुर थाने में अपहरण का केस दर्ज कराया।केस में गौतम तिवारी उर्फ उत्तम तिवारी नामक युवक को मुख्य आरोपी बनाया गया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने गौतम की मां को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिन्हें बाद में पीआर बॉन्ड पर रिहा कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अब लड़की ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया है। वीडियो में लड़की कह रही है- ‘मैंने अपनी मर्जी से शादी की है। अगर मेरे पति को कुछ होता है, तो इसके जिम्मेदार मेरे परिवार वाले होंगे। मेरे भाई ने मुझे जान से मारने की धमकी दी है। अपहरण का झूठा केस किया गया है।’

 

लड़की ने 32 और 34 सेकेंड के दो वीडियो जारी किए हैं। दोनों वीडियो में उसका प्रेमी भी दिख रहा है। लड़की अपना नाम काजल बताती है, जबकि लड़के का नाम गौतम तिवारी बोल रही है।32 सेकेंड के वीडियो में लड़की कह रही है- मेरे पति गौतम तिवारी पर अपहरण का झूठा केस दर्ज किया गया है। भाई मेरी शादी कही और करा रहे थे। मैंने इसका विरोध किया और भाई से कहा- मुझे सिर्फ गौतम से शादी करनी है।

 

मैंने घर में अपनी इच्छा बताई तो मेरे भाइयों ने धमकी देते हुए कहा था, तुम्हारी हत्या कर लाश फेंक देंगे। मुझे इस बात का डर था कि मेरी हत्या हो जाएगी, इसलिए मैं अपने घर से भागकर गौतम के पास आ गई और अपनी मर्जी से शादी कर ली।काजल ने थाना प्रभारी से आग्रह करते हुए कहा कि गौतम के परिवार को परेशान न करें। पुलिस जहां बोलेगी, मैं वहां आकर अपना बयान दे दूंगी। मुझे उत्तम के साथ ही रहना है।

 

34 सेकेंड के वीडियो में कहा- कुछ हुआ तो मेरा मायका पक्ष जिम्मेदार

 

काजल ने 34 सेकेंड के वीडियो में अपने और अपने पति के परिवार के बारे में बताया है। उन्होंने कहा कि मैं काजल कुमारी। मेरे पिता का नाम लालबाबू राय है। मेरे दो भाई हैं, जिनका नाम सचिन और विक्की कुमार है। मां का नाम चंद्रमुखी देवी है।मैंने अपनी मर्जी से गौतम से शादी की है। गौतम के भाई का नाम उत्सव तिवारी है। मम्मी का नाम पिंकी देवी और बहन का नाम रिमझिम कुमारी है।

 

अगर मेरे पति गौतम तिवारी के परिवार के किसी सदस्य को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार मेरे परिवार के लोग होंगे। मुझ पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। दोनों ने आपसी सहमति से कोर्ट मैरिज की है।मोतीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली काजल और गौतम तिवारी के बीच पिछले पांच साल से अफेयर चल रहा था। काजल यादव समाज से हैं, जबकि गौतम ब्राह्मण समाज से है। काजल का भाई सचिन अंतरजातीय प्रेम के खिलाफ था। इसलिए काजल ने घर से भागकर कोर्ट मैरिज की है।

 

 

शराब के साथ लड़के ने वीडियो शेयर किया है।

वहीं, लड़के ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। इसमें लिखा- तिवारी मतलब बॉस और भूमिहार पावर ऑफ बिहार है। लड़के ने शराब की बोलत के साथ एक वीडियो भी पोस्ट किया है।इस मामले पर मोतीपुर थानाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर 6 मई को नामजद अपहरण का केस दर्ज किया गया था। पुलिस ने कानून के तहत लड़के के परिवार से पूछताछ की है।

 

फिलहाल लड़का और लड़की दोनों फरार हैं। दोनों पुलिस के सामने आते हैं तो लड़की का कोर्ट में 164 के तहत बयान दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश और कानून सम्मत प्रक्रिया के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!