आज का मौसम:बिहार के 9 जिलों में आंधी-बारिश का रेड अलर्ट,नालंदा-शेखपुरा में ओले गिरे
पटना.बिहार में प्री-मानसून एक्टिव है। तेज गरज-चमक के साथ आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 9 जिलों के रेड अलर्ट भी जारी किया है।मौसम विज्ञान के पटना केंद्र ने राज्य के कई जिलों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश, ओलावृष्टि और आंधी की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों से लेकर अगले कई दिनों तक राज्य में मौसम अस्थिर बना रहेगा।
विभाग की माने तो अगले 5 दिनों यानी 14 मई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। जिलों में आंधी-बारिश होती रहेगी। इसके बाद फिर गर्मी बढ़ सकती है।बीते 24 घंटे में नालंदा-शेखपुरा में तेज आंधी के साथ बारिश हुई, ओले भी गिरे। वहीं औरंगाबाद में भी बारिश हुई। पटना समेत कई जिलों में हल्के बादल छाए रहे। हालांकि बक्सर-जमुई में तेज धूप खिली।
कई जिलों के लिए रेड वार्निंग जारी
बांका, जमुई, जहानाबाद, लखीसराय, मुंगेर, नालंदा, नवादा और शेखपुरा जिलों में भी रेड वार्निंग जारी की गई है। यहां तेज मेघगर्जन, वज्रपात और बारिश के साथ ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार इन जिलों में भी हवा की गति 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।
वहीं मौसम केंद्र ने गया और नवादा जिले के कई प्रखंडों के लिए रेड वार्निंग जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में अगले दो से तीन घंटों के दौरान तेज मेघगर्जन, वज्रपात, बारिश और ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है।
पटना का तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम
राजधानी पटना समेत राज्यभर में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान बिहार के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, मेघगर्जन और तेज हवा चली, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। बादलों और बारिश के प्रभाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 3 से 4 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान करीब 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
