दलसिंहसराय:बाइक सवार बदमाशों ने सीएसपी संचालक से दिनदहाड़े 1.75 लाख झपटा मार हुआ फरार
दलसिंहसराय, थाना क्षेत्र में इस दिनों आपराधिक घटना बढ़ गई है. ताज़ा मामला थाना क्षेत्र के बाजार समिति एन एच 28 डैनी चौक के पास की है.जहाँ बाईक सवार अपराधियों ने दिनदहाड़े एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 1 लाख 75 हजार रुपये झपटा मारकर फरार हो गया।
पीड़ित सीएसपी संचालक चाँदचौर निवासी शोभा कांत चौधरी के पुत्र बसंत कुमार चौधरी ने दलसिंहसराय थाना में आवेदन देते हुए बताया कि वह परोरिया में एक साथी संजीव साह के साथ एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र संचालन का काम करते है. बीते दिनों दोपहर 3:47 बजे उन्होंने दलसिंहसराय स्थित एस बी आई मेन ब्रांच शाखा से सीएसपी के लिए 1,75,000 रुपये की निकासी की थी.पैसे बैग में रखकर वे बाइक से घर लौट रहे थे।
करीब 4:30 बजे जैसे ही वह एन एच-28 पर बाजार समिति एन एच 28 डैनी चौक के पास पहुंचे,पीछे से एक बाइक पर सवार दो अज्ञात बदमाश आए और धक्का देते हुए झपट्टा मारकर बदमाशों ने रुपयों से भरा बैग छीन लिया और बसढ़िया की तरफ भाग निकले.जिसके बाद उन्होंने इसकी सुचना थाना को दिया.वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई है. एनएच 28 पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई. पुलिस का कहना है कि जल्द ही बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके के सीएसपी संचालकों में दहशत है.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
