Samastipur

समस्तीपुर के कल्याणपुर में सड़क पर मिली लाश :चाचा बोले- कुचल कर हुआ मर्डर

समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का सड़क पर घसीटा हुआ शव मिला है। परिजनों ने दावा किया है कि चार चक्का गाड़ी से घसीटकर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान लदौरा वार्ड 7 निवासी पूर्व दफादार रामफल सिंह के 46 साल के बेटे देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। देवेंद्र कुमार अपने घर पर ही एक छोटी किराना दुकान चलाते थे। उनके परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां हैं।परिजनों के अनुसार, देवेंद्र कुमार मंगलवार दोपहर 3 बजे कल्याणपुर किराना का सामान लेने गए थे, लेकिन घर नहीं लौटे। परिवार के सदस्यों ने उनकी तलाश शुरू की और रात करीब 10 बजे अपने इलाके के चौकीदार शिव शंकर को सूचना दी। बुधवार सुबह जब परिजन कल्याणपुर थाने में आवेदन देने जा रहे थे, तभी उन्हें कोयलाकुंड के पास एक शव मिलने की सूचना मिली।

 

चाचा ने हत्या का किया दावा

 

मौके पर पहुंचने पर परिजनों ने शव की पहचान देवेंद्र कुमार के रूप में की। मृतक के चाचा टुनटुन ने बताया कि उनके भतीजे देवेंद्र कुमार की हत्या चार चक्का वाहन से सड़क पर घसीटकर की गई है।

 

 

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

कल्याणपुर थाना प्रभारी रणवीर कुमार राउत ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाकर जांच कराई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही सदर टू डीएसपी संजय कुमार भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं। थाना अध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!