Samastipur

उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए नवनिर्मित भवन का विधायक ने किया उद्घाटन।

समस्तीपुर/दलसिंहसराय प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय मालपुर के उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए नवनिर्मित भवन का उद्घाटन विधायक सह विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अजय कुमार के द्वारा फीता काट कर किया गया.वही विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनुज कुमार सहनी द्वारा विधायक अजय कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रभात रंजन,मुखिया महेश्वर राम को पाग और चादर से सम्मानित किया.इस दौरान स्कूली बच्चों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया.विधायक श्री कुमार ने कहा नवनिर्मित भवन का उद्घाटन होने से छात्रों के भौतिक संसाधनों का अभाव समाप्त हो गया है.क्षेत्र में विकास, छात्रों के भविष्य बेहतर कैसे हो सभी को सोचने की जरूरत है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जहाँ भी परेशानी हो हमे बताये हम उसे दूर करने का प्रयत्न करेंगे.उन्होंने छात्रों को कड़ी मेहनत पर बल दिया गया.नवनिर्मित भवन बनने से विद्यालय पोषक क्षेत्र के अभिभावकों में खुशी का माहौल देखा गया.साथ ही विद्यालय में मैट्रिक और इंटर परीक्षा में उत्कृष्ट अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं के बीच मेधा सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया.

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अपने विद्यालय के सर्वोच्च अंक पाने वाले बच्चे को लेकर हर्ष व्यक्त किया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की सराहना के साथ ही अभिभावकों से सहयोग की अपेक्षा किया.शिक्षा प्रेमी विनोद समीर उत्कृष्ट बच्चों को पुस्तक, फूल भेंट किए.मौके पर सरपंच धर्मेंद्र कुमार रजक, नीलम देवी, प्रबंधकारणी के सदस्य व शिक्षक सहित ग्रामीण मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!