Patna

श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बेगूसराय की टीम जीती

सीतामढ़ी. बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में डुमरा जानकी स्टेडियम में अंडर- 16 श्यामल सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट का तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच बेगूसराय व बांका के बीच खेला गया, जिसमें बेगूसराय की टीम ने 10 विकेट से जीतकर सेमीफाइनल मे पहुंचने वाली तीसरी टीम बनी है. मैच मे बेगूसराय ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

10 विकेट पर बांका का 155 रन

 

पहले बैटिंग करते हुए बांका की टीम 10 विकेट पर 155 रनों का स्कोर खड़ा की, जिसमें अमृत राज के 59 रन व आर्यन राज के 36 रनों का योगदान रहा. बेगूसराय के अमन कुमार ने चार व आदित्य सिंह ने दो विकेट चटकाए. इधर, बेगूसराय की टीम 20.4 ओवर मे बिना विकेट के नुकसान पर 160 रन बना 10 विकेट से मैच जीत ली. बेगूसराय के राहुल गिरि 111 रन नाबाद, तो युवराज महतो ने 42 रन नाबाद रहे. बेगूसराय के राहुल गिरी को “प्लेयर ऑफ द मैच” का खिताब दिया गया. मौके पर अंपायर के रूप में वेद प्रकाश व नीरज, स्कोरर की भूमिका में वरूण सिंह व सुमन कुमार थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!