Bhagalpur

भागलपुर जंक्शन का जल्द बदलेगा स्वरूप:तीन पॉइंट्स पर निरीक्षण,प्लेटफार्म का विस्तार 

भागलपुर जंक्शन पर बढ़ती यात्रियों की भीड़ और ट्रेनों के सुचारू परिचालन को लेकर रेलवे प्रशासन ने बड़ी योजना बनाई है। शनिवार को ADRM अमरेंद्र कुमार मौर्य ने स्टेशन का निरीक्षण कर विकास काम की समीक्षा की।भविष्य की रणनीति साझा की उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 और 3 का विस्तार कर उन्हें 23 कोच वाली फुल लेंथ ट्रेन के अनुरूप बनाया जाएगा। इससे लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन में आने वाली दिक्कतें दूर होंगी और देरी में भी कमी आएगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके साथ ही यार्ड रिमॉडलिंग का काम भी जल्द शुरू होने की उम्मीद है।

 

भीड़ प्रबंधन के लिए स्टेशन परिसर में होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। खासकर त्योहारों के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यह व्यवस्था कारगर होगी। यात्रियों को चरणबद्ध तरीके से प्लेटफार्म तक पहुंचाया जाएगा, जिससे भगदड़ की स्थिति से बचाव होगा।

 

केवल प्लेटफार्म का ही उपयोग करने की अपील

 

इसके अलावा स्टेशन के पुनर्विकास की योजना भी तैयार की जा रही है। जिससे भविष्य में भागलपुर जंक्शन को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा को लेकर भी सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे पटरियों के बजाय केवल प्लेटफार्म का ही उपयोग करें, ताकि किसी भी दुर्घटना से बचा जा सके।मालदा डिवीजन के ADRM अमरेंद्र कुमार ने बताया कि इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य तीन महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना है। पहला, यार्ड रीमॉडलिंग कार्य, जिसके तहत प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 को पूर्ण लंबाई का बनाया जाएगा, ताकि वे 23 कोच वाली ट्रेनों के संचालन के योग्य हो सकें।

 

इससे बड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों को प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने में आने वाली समस्या का स्थायी समाधान हो जाएगा। दूसरा, स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में एक होल्डिंग एरिया का निर्माण किया जाएगा। इसका उद्देश्य यात्रियों की भीड़ को व्यवस्थित ढंग से नियंत्रित करना है, विशेषकर आगमन और प्रस्थान के समय को नियंत्रित करना है।तीसरा, भागलपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना पर काम किया जा रहा है। यह परियोजना फिलहाल योजना निर्माण के चरण में है, इसलिए इस पर अभी विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!