दलसिंहसराय स्टेशन पर 4 बोतल विदेशी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार,भेजा जेल
दलसिंहसराय। दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर रेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब धंधेबाज को विदेशी शराब की 4 बोतलों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
कैसे हुई गिरफ्तारी:
रेल थाना पुलिस बुधवार को प्लेटफार्म संख्या-01 पर दैनिक जांच अभियान चला रही थी। इसी दौरान मुख्य यात्री शेड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। पुलिस ने शक के आधार पर उसके पिट्ठू बैग की तलाशी ली। तलाशी में बैग से 750 ML वाली मैजिक मोमेंट रिमिक्स वोदका की कुल 4 बोतलें बरामद हुईं। सभी बोतलों पर _“झारखंड राज्य में बिक्री हेतु”_ अंकित था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मधईपुर दक्षिण टोला वार्ड-11 निवासी सत्यनारायण ठाकुर के 46 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस की कार्रवाई:
रेल थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रेल थाना समस्तीपुर में कांड संख्या-98/26 दर्ज कर लिया गया है। बिहार में शराबबंदी कानून के तहत आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पूछताछ में शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और कहां सप्लाई होनी थी, इसकी जांच की जा रही है।
लगातार चल रहा अभियान:
बता दें कि शराब की तस्करी रोकने के लिए रेल पुलिस द्वारा स्टेशन और ट्रेनों में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
