Patna

राघोपुर CHC की छत से टपका पानी: उद्घाटन से पहले ही भ्रष्टाचार..

वैशाली के राघोपुर प्रखंड स्थित फतेहपुर पंचायत में बिहार चिकित्सा सेवाएं एवं आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड (बीएमएससीआईएल) द्वारा निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) उद्घाटन से पहले ही विवादों में घिर गया है। करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बन रहे इस भवन की छत से बीते बुधवार रात हुई तेज बारिश के बाद पानी टपकने लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

निर्माणाधीन भवन के दोनों तलों की छत से पानी टपकने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने आरोप लगाया कि नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है। इस भवन का निर्माण कार्य पिछले कई महीनों से चल रहा है।

 

 

परियोजना से संबंधित बोर्ड तक नहीं लगाया

 

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि संवेदक ने निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्थल पर परियोजना से संबंधित बोर्ड तक नहीं लगाया। नियमानुसार, किसी भी सरकारी निर्माण कार्य से पहले संबंधित जानकारी वाला बोर्ड लगाना अनिवार्य होता है। लोगों ने आरोप लगाया कि संवेदक और अधिकारियों की मिलीभगत से निर्माण से संबंधित सभी जानकारी छिपाई गई है और घटिया ईंट व अन्य सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।

 

निम्न स्तर की सामग्री से स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का आरोप

 

स्थानीय लोगों ने पहले भी निम्न स्तर की सामग्री से स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का आरोप लगाया था। उनका कहना है कि 5 करोड़ से अधिक की लागत वाले भवन की यह स्थिति बड़े पैमाने पर धांधली की ओर इशारा करती है। लोगों ने निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच कराने और संबंधित अधिकारियों व संवेदक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।इस संबंध में बीएमएससीआईएल के एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारी को मौके पर भेजा गया था। उन्होंने बताया कि जहां रिसाव हो रहा था, उसकी मरम्मत करवा दी गई है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!