रेलवे न्यूज:बदले गए मार्गों से चलेगी बरौनी गोंदिया सहित कई ट्रेनें, देखे नया रूट
बरौनी.उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत अयोध्या कैंट–अकबरपुर–जफराबाद खंड पर स्थित जौनपुर स्टेशन पर यार्ड रिमॉडलिंग का काम शुरू होने जा रहा है। इस कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉक और नॉन इंटरलॉक प्रक्रिया अपनाई जाएगी, जिसके चलते ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इसी को देखते हुए पूर्व मध्य रेलवे ने अपने क्षेत्र से गुजरने वाली कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है। पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह बदलाव सुरक्षा और कार्य को सुचारु रूप से पूरा करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने कहा कि निर्धारित अवधि के दौरान कुछ ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा, जबकि कई प्रमुख स्टेशनों पर उनका ठहराव भी अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा।
बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस का बदला रूट
बरौनी से 13 से 27 मई 2026 तक चलने वाली 15231 बरौनी–गोंदिया एक्सप्रेस अब औंड़िहार–वाराणसी सिटी–वाराणसी जंक्शन–बनारस–प्रयागर ाज जंक्शन–मानिकपुर के रास्ते चलेगी। इस बलाव के कारण यह ट्रेन जौनपुर, मिर्जापुर, विन्ध्याचल, प्रयागराज छिवकी और शंकरगढ़ स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
वहीं, गोंदिया से बरौनी आने वाली 15232 गोंदिया–बरौनी एक्सप्रेस 12 से 26 मई 2026 तक मानिकपुर–प्रयागराज जंक्शन–बनारस–वाराणसी जंक्शन–वाराणसी सिटी–औंड़िहार के रास्ते चलाई जाएगी। इस दौरान शंकरगढ़, प्रयागराज छिवकी, विन्ध्याचल, मिर्जापुर और जौनपुर स्टेशन पर इसका ठहराव रद्द रहेगा।
कोलकाता–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस भी प्रभावित
कोलकाता से 7, 14 और 21 मई 2026 को चलने वाली 22323 कोलकाता–गाजीपुर सिटी एक्सप्रेस को भी परिवर्तित मार्ग पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन–वाराणसी जंक्शन–वाराणसी सिटी के रास्ते चलाया जाएगा। इसके चलते जौनपुर स्टेशन पर इसका ठहराव नहीं होगा।
इसी तरह, गाजीपुर सिटी से 15 और 22 मई 2026 को चलने वाली 22324 गाजीपुर सिटी–कोलकाता एक्सप्रेस औंड़िहार–वाराणसी सिटी–वाराणसी जंक्शन–पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाई जाएगी। इस ट्रेन का भी जौनपुर स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से समाप्त रहेगा।
यात्रियों से अपील
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के समय, मार्ग और ठहराव की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। साथ ही, जिन यात्रियों का बोर्डिंग या उतरना प्रभावित स्टेशनों पर निर्धारित था, वे वैकल्पिक व्यवस्था पहले से सुनिश्चित कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
