वैशाली में सिपाही ने फांसी लगाने की कोशिश की: घटना के समय मौजूद थी पत्नी,रेफर
वैशाली के भगवानपुर थाना क्षेत्र में डायल 112 की गाड़ी पर तैनात एक सिपाही ने बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। सिपाही की पहचान भागलपुर निवासी मुकेश कुमार (36) के रूप में हुई है। घटना के समय उसकी पत्नी भी बैरक में मौजूद थी। गंभीर हालत में उसे प्राथमिक उपचार के बाद पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और सिपाही को तुरंत हाजीपुर के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई, जिसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।
पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए
बताया गया है कि मुकेश कुमार की शादी कुछ समय पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी भी उसके साथ थाना कैंपस के बैरक में रहती थी। प्रारंभिक आशंका है कि पारिवारिक विवाद या पत्नी से किसी बात को लेकर हुए झगड़े के कारण सिपाही ने यह कदम उठाया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है, हालांकि आत्महत्या के प्रयास का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में कोई भी जानकारी देने से इनकार किया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
