PatnaSamastipur

BREAKING:BPSC ने AEDO सहित दो बड़ी परीक्षाएं रद्द की,32 अभ्यर्थी प्रतिबंधित,पेपर लीक नहीं, फिर भी रद्द हुई

BPSC :बिहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी और सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी की भर्ती परीक्षा रद्द कर दी है। आयोग ने शुक्रवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

क्या है मामला
14 से 21 अप्रैल 2026 के बीच हुई सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी परीक्षा की 9 पालियों में कुछ केंद्रों पर ब्लूटूथ के जरिए नकल का प्रयास किया गया। जिला प्रशासन की सजगता से यह पकड़ा गया। दोषी अभ्यर्थियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई की गई है।
BPSC ने साफ किया
आयोग ने कहा कि जांच में पेपर लीक या वायरल होने का कोई साक्ष्य नहीं मिला है। किसी भी सेट या सीरीज का प्रश्न-पत्र लीक नहीं हुआ। फिर भी कुछ केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता प्रभावित करने की कोशिश हुई।

कड़ी कार्रवाई

1. 32 अभ्यर्थी कदाचार का प्रयास और साजिश रचने के आरोप में BPSC की आगामी सभी परीक्षाओं से प्रतिबंधित कर दिए गए हैं।
2. दो परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं:
– सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी.विज्ञापन संख्या 87/2025, 14.04.2026 से 21.04.2026 तक हुई 9 पालियां
-सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, विज्ञापन संख्या 108/2025, 23.04.2026 को हुई परीक्षा।
BPSC ने कहा कि मेधावी छात्रों के हित और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह फैसला लिया गया है। रद्द हुई परीक्षाओं की नई तारीख बाद में जारी की जाएगी।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!