दलसिंहसराय:सोयरा में चोरों ने रिटायर्ड प्रोफेसर के बंद घर में किया चोरी,लाखों के जेवर चोरी कर हुआ फरार
दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के सोयरा में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया.रिटायर्ड प्रोफेसर अरविंद चौधरी के घर में घुसकर बदमाश लाखों रुपये के आभूषण और कीमती सामान उड़ा लिया.वह बीते 27 अप्रैल को पूरे परिवार के साथ लखनऊ गए थे.
इसी दौरान घर खाली देख चोरों ने वारदात को अंजाम दिया.गुरुवार को पड़ोसियों को घर का दरवाजा संदिग्ध हालत में खुला दिखा,जिसके बाद चोरी का खुलासा हुआ.चोरों ने घर में घुसने के लिए पहले रौशनदान की ग्रिल तोड़ी.अंदर पहुंचकर अलमारियों के ताले तोड़े और जेवरात समेत अन्य कीमती सामान निकाल लिया.घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा मिला.जिससे साफ है कि चोरों ने आराम से पूरे घर को पहले खंगाला फिर कीमती सामान लेकर फरार हो गया.सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.
घर के अंदर खाली अलमारियां,टूटे ताले और बिखरे सामान चोरी की पुष्टि कर रहे थे.फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाया गया.वहीं डॉग स्क्वायड की मदद से जांच की जा रही है.चोरी का सही आंकड़ा प्रोफेसर के लौटने के बाद ही सामने आएगा,लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक नुकसान लाखों रुपये का बताया जा रहा है.सोयरा जैसे शांत इलाके में इस तरह की घटना से ग्रामीणों में दहशत है.लोगों ने पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.पुलिस अधिकारी का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.आवेदन मिलने पर आगे कि करवाई कि जाएगी.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
