शादी के 14 दिन बाद युवक की मौत:लाइन ठीक करने में लगा करंट
पूर्णिया में शादी के 2 सप्ताह के बाद युवक की करंट लगने से मौत हो गई। 14 अप्रैल को ही अमरजीत की काजल कुमारी के साथ शादी हुई थी। बताया जा रहा कि घर में बिजली नहीं थी। अमरजीत घर के नीचे कमरे में अकेले बिजली लाइन को ठीक करने के लिए गया था।
इसी दौरान उसे करंट लग गया। बिजली के तेज झटके से वो जमीन पर गिर गया। पत्नी काजल और मां कल्पना देवी छत पर सो रहीं थीं। अमरजीत के गिरने की आवाज छत तक गई थी, पर मां और पत्नी को लगा कि कुछ सामान गिरा होगा। लाइट वापस आई तो पत्नी नीचे उतरी। उसने देखा कि अमरजीत पड़ा है। घटना रूपौली की है।
मृतक अमरजीत कुमार रूपौली थाना क्षेत्र के कोयली सिमडा पंचायत के डुमरी गांव निवासी थे। अमरजीत के परिजन तुरंत अस्पताल ले गए थे, लेकिन उसकी जान नहीं बची। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.नवविवाहिता काजल अपने पति के शव से लिपट कर रोती रही। अमरजीत के पिता इंदल सिंह दूसरे राज्य में मजदूरी कर घर चलाते हैं।
मंदिर में दोनों की हुई थी शादी
मृतक के पिता ने बताया कि अमरजीत की शादी बीते 14 अप्रैल को गांव की ही काजल कुमारी के साथ हुई थी। बाबा विशुराउत मंदिर में दोनों ने फेरे लिए थे। शादी के बाद दोनों ने अपने नए जीवन के सपने संजो रहे थे। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची रुपौली थाना की पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
