अंडर-11 बैडमिंटन में अहाना बनी चैंपियन,अहाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया
बेगूसराय.डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन खगड़िया द्वारा 25-26 अप्रैल को आयोजित अंडर-11 बैडमिंटन टूर्नामेंट में बीआर डीएवी की छात्रा अहाना ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। अहाना, डॉ. आलोक और डॉ. आभा की पुत्री हैं और बीआर डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा तृतीय की छात्रा हैं। उन्होंने दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए विजेता बनकर परिवार और विद्यालय दोनों का मान बढ़ाया।
अहाना के दादा, पूर्व जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. हरेराम कुमार ने बताया कि कम उम्र में इस तरह की उपलब्धि उसकी मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य, खेल शिक्षक एवं अन्य शिक्षकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।